बीजेपी का 15 साल का वनवास खत्म : भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने तृप्ति दुबे को 1 लाख 38 हजार वोटों से हराया

बीजेपी का 15 साल का वनवास खत्म : भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने तृप्ति दुबे को 1 लाख 38 हजार वोटों से हराया

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा ने जीत दर्ज की है। बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं।

जीत के बाद मीनल चौबे ने कहा कि घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी, इसलिए जनता ने सबक सिखा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर जनता ने भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया धन्यवाद

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दिया है।

वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में भाजपा को जीत मिली है। साय सरकार के 13 महीने के कार्यकाल पर जनता ने मुहर लगाई है।

Chhattisgarh