खैरागढ़ छुईखदान गंडइ (अमर छत्तीसगढ़) 24 फरवरी । राजनांदगांव का संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खैरागढ़जिले में भी कल संपन्न पंचायत चुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार स्वर्गीय देवव्रत सिह की बेटी राजकुमारी शताक्षी सिंह अपने ग्राम के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 जालबांधा से भारी मतों से विजयी हुई।
राजकुमारी शताक्षी के पूर्वज खैरागढ़ के राजा वीरेंद्र बहादुर रानी पद्मावती देवी कांग्रेस के साथ नेहरू गांधी परिवार से जुड़े रहे राजा बहादुर ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खोलने के लिए करोड रुपए के आलीशान बंगले को उन्होंने दान दिया। दूसरी पीढ़ी रविंद्र बहादुर सिंह तथा तीसरी पीढ़ी देवव्रत सिंह तथा चौथी पीढ़ी के रूप में अब लंबे समय बाद शताक्षी सिंह खैरागढ़ राज परिवार के साथ होने के साथ ही हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पिछले कुछ वर्षों से लगातार सक्रीय रही है।

एलएलबी की छात्रा राजकुमारी शताक्षी का राजनीति में प्रवेश राज परिवार क्षेत्रवासी शुभचिंतकों मतदाताओं का एक जुटता उन्हें जिताने में सक्रिय हो गया था। यही वजह है कि उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को भी पीछे छोड़ दिया । खैरागढ़ राज परिवार की राजा रानी वह उनके वंशज लगातार दिल्ली से नेहरू गांधी परिवार से जुड़े रहे हैं पिछले कुछ वर्षों से दूरियां हो गई थी अब शताक्षी के राजनीति में आने से संभावना व्यक्त की जा रही है कि खैरागढ़ का राज परिवार पूर्ववत अपनी राजनीति को दिल्ली तक पहुंचाएगी।
क्षेत्र के मतदाता खैरागढ़ राज परिवार राज फैमिली सहित पार्टी जन भी शताक्षी के विजयी होने पर खुश है। शताक्षी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समय-समय पर क्षेत्र के विकास के लिए सभी का मार्गदर्शन की अपील भी की है।