वैदिक मंत्रोउच्चारण, शंखनांद और ईश्वर की शपथ के साथ अध्यक्ष और पार्षदों ने पद और गोपनियता की शपथ

वैदिक मंत्रोउच्चारण, शंखनांद और ईश्वर की शपथ के साथ अध्यक्ष और पार्षदों ने पद और गोपनियता की शपथ

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ) , 02 मार्च 2025। कवर्धा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित पार्षदों को बहुत ही यादगार और अनोखे अंदाज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कबीरधाम जिले के सभी प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों के वैदिक मंत्रोउच्चार, शंखनांद और ईश्वर की शपथ के साथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और विश्ेष रूप से आमंत्रित राजीव लोचन जी महराज विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अध्यक्ष सहि सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कैलाश चंद्रवंशी, डॉ. वीरेन्द्र साहू, ईश्वरी साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, गोपाल साहू, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, क्रांती गुप्ता सहित समस्त जनप्रतिनिधि, मंदिर के पुजारी, समाज प्रमुख, स्व सहायता समूह की दीदीया, कवर्धा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की कार्यशैली और उनके समर्पण की सराहना की। श्री शर्मा ने कहा कि वे एक जननेता हैं और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उभरे हैं।

उनका कार्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने कवर्धा शहर के प्रत्येक वर्ग युवाओं, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, व्यापारियों सहित सभी समुदायों के साथ मिलकर काम किया है। वे ऐसे मिलनसार नेता हैं, जिन्होंने प्रचंड मतों से चुनाव जीतकर अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिस दिन चुनाव परिणाम आया, उस दिन सुबह से ही कवर्धा शहर की सड़कों पर काम करते हुए दिखाई दिए थे।

यह उनके समर्पण और मेहनत का प्रतीक है। वे हमेशा शहर के व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए चिंतित रहते हैं और इस समय भी वे शहर के विकास के मुद्दों पर सोच-विचार कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका में बहुत सकारात्मक बदलाव आएगा। कबीरधाम जिले के सभी नगरीय निकायों में जनादेश के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनगी है। अब और तेज गति के साथ पूरे जिले का जन आकांक्षाओं के साथ समुचित विकास की अवधारणाओं के पूरा किया जाएगा।

कवर्धा नगर पालिका में व्यवस्थागत सुधार होंगे और यहां की नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संकल्प को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कवर्धा शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है।

शपथ ग्रहण समारोह में छन्नू निर्मलकर और उनके साथियों द्वारा शानदार भजन एवं देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में छन्नू निर्मलकर और उनके साथियों द्वारा भजन और देशभक्ति कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति समारोह की एक महत्वपूर्ण आकर्षण रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन और देशभक्ति गीतों ने समारोह को एक आध्यात्मिक और राष्ट्रीयता से प्रेरित माहौल में बदल दिया।

कार्यक्रम के दौरान छन्नू निर्मलकर और उनके साथी कलाकारों ने ऐसे भजन प्रस्तुत किए, जो शांति और सद्भावना का संदेश देते थे, वहीं देशभक्ति गीतों ने सभी उपस्थित लोगों में जोश और उत्साह का संचार किया। इन प्रस्तुतियों ने समारोह के रंग को और भी निखार दिया और वहां उपस्थित सभी लोग भावुक और गर्व महसूस करने लगे। इस भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में शपथ ग्रहण समारोह ने शहरवासियों को एक नई दिशा और प्रेरणा दी, जिससे कवर्धा के विकास की ओर बढ़ने का संकल्प और मजबूत हुआ।

निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर का ब्रोशर का किया गया विमोचन

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण और समाज सेवा से जुड़ी पहल की शुरुआत हुई, जब निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर का ब्रोशर विमोचन किया गया। यह दिव्यांग सेवा शिविर विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें विभिन्न चिकित्सा, उपकरण और अन्य आवश्यक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

Chhattisgarh