धमतरी के जंगलों में हुई नक्सल मुठभेड़, आधे घंटे तक हुई गोलीबारी में दो -तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना

धमतरी के जंगलों में हुई नक्सल मुठभेड़, आधे घंटे तक हुई गोलीबारी में दो -तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना

धमतरी(अमर छत्तीसगढ) 3 मार्च। जिले के मांदागिरी के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से तकरीबन आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।

जिसमें दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और डीआरजी ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगरी के खल्लारी थाना के अंतर्गत ग्राम मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। जिसके बाद 25-30 की संख्या में डीआरजी टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस और माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। जिसमें लगभग दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Chhattisgarh