सस्पेंडेड DFO के घर में EOW- ACB की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीम

सस्पेंडेड DFO के घर में EOW- ACB की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीम

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 मार्च। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर EOW और ACB की टीम ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी कड़ी में एजेंसी ने रायगढ़ में सस्पेंडेड DFO अशोक पटेल के घर में छापेमारी की है। वे सुकमा में पदस्थ थे और वहां भी उनके ऑफिस में भी खोजबीन जारी है।

वहीं रायगढ़ शहर के कृष्णा वाटिका कॉलोनी और पुसौर के पास पैतृक ग्राम झालमुडा़ मे भी कार्रवाई चल रही है। सुबह 6 बजे से एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे। कॉलोनी के आस- पास पुलिस बल तैनात है।

उल्लेखनीय है कि, दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर, बीजापुर रायगढ़ और जांजगीर में कार्रवाई चल रही है। वन , शिक्षा और ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। वहीं निलंबित डीएफओ अशोक पटेल के परिजनों के घर भी टीम पहुंची हुई है। एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर EOW और ACB के अफसर कार्रवाई कर रहे हैं।

Chhattisgarh