चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया चक्काजाम, भाजपा पर डेट आगे बढ़ाने का लगाया आरोप

चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया चक्काजाम, भाजपा पर डेट आगे बढ़ाने का लगाया आरोप

फरसगांव(अमर छत्तीसगढ) 9 मार्च। बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दी गई है। जिसके बाद कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। कहा जा रहा है कि, VIP प्रोटोकॉल के चलते चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।

वहीं कांग्रेस ने भाजपा के दबाव में चुनाव तिथि टाले जाने का आरोप लगाया है। ब्लाक मुख्यालय विश्रामपुरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर केशकाल पूर्व विधायक संत राम नेताम धरने पर बैठ गए हैं। पूरा मामला ग्राम विश्रामपुरी का है।

Chhattisgarh