राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 मार्च।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।
अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था।
डोंगरगढ़ मेला दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्थ में – 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 20 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।
मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 350 बल तैनात।
डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।
यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु – 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी में प्रवेश द्वारा से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।
दिनांक 30.03.2025 से 06.3.2025 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं।

सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 1100 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में एसआर मंडावी, सेनानी पीटीएस जगदलपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अतिपुअधी (ऑप्स) राज मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम, उप सेनानी, 07वीं वाहिनी, छसबल भिलाई, बी० आर० भगत, उप सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर, सुश्री अनिता सागर, सहायक सेनानी, 3री छसबल अम्लेश्वर, भरत लाल ध्रुव, सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, अजीत सिंह यादव, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनांदगांव, दिलीप सिसोदिया, पुअअ डोंगरगांव, संदीप मोरे, सहायक सेनानी, 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई, किशोरीलाल वर्मा, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, अखिलेश कौशिक, उपुअ कबीरधाम, प्रशांत पैकरा, उपुअ एमएमएसी, एलेक्जेण्डर किरो, उपुअ दुर्ग, कमल नारायण शर्मा, उपुअ बेमेतरा, सुश्री प्रतिभा लहरे, उपुअ कांकेर, सुश्री लितेश सिंह, उपुअ कोण्डागांव, संगम राम, उपूअ जगदलपुर एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।