कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली दंपत्ति ने कबीरधाम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। दंपत्ति के ऊपर 7 लाख का ईनाम था। अब तक कबीरधाम में 11नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर रमेश उर्फ आटम गुड्डू और सविता उर्फ लच्छी पोयम ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। गुरुवार को कबीरधाम पुलिस के सामने दोनों आत्मसमर्पण कर लिया। नक्सली दंपत्ति को 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली। दोनों ने आत्मसमर्पण कर नई पुनर्वास नीति में भरोसा जताया।

बता दें कि, रमेश प्लाटून नंबर 01 और सविता टांडा एरिया कमेटी की सदस्य थी। दोनों पिछले 8 वर्षों से एमएमसी जोन में सक्रिय थे। 2019 में रमेश भोरमदेव क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हो चुका है। संगठन के अंदरूनी संघर्ष और आदिवासियों पर अत्याचार से परेशान थे। अब तक कबीरधाम में 11नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं।