रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 5 मई। तेंदूपत्ता बोनस घोटाले मामले में EOW- ACB की बड़ी लापरवाही आई सामने है। डीएफओ अशोक पटेल को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा विशेष कोर्ट में पेश करना था। लेकिन EOW ने रायपुर कोर्ट में पेश कर दो बार रिमांड ले लिया। जहां विशेष कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद डीएफओ को दंतेवाडा विशेष कोर्ट में पेश कर नौ मई तक न्यायिक हिरासत में अशोक पटेल को जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों ACB और EOW ने अशोक पटेल के अलावा तेंदूपत्ता समिति के प्रबंधकों पर छापेमार कार्रवाई की थी। साय सरकार में पहली बार किसी आईएफएस अधिकारी की गिरफ़्तारी हुई है। आईएफएस अशोक पटेल को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने विशेष कोर्ट में पेश किया। अशोक पटेल तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में जांच का सामना कर रहे है। अशोक पटेल से पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू एसीबी ने कोर्ट से 14 दिन का रिमांड मांगा है।