अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 22 मई। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है। तब से हमारे जवान नक्सलियों के साथ मजबूती से लड़ रहे है और जवानों को सफलता भी मिल रही है।
देश गृहमंत्री अमित शाह नक्सलगढ़ बस्तर में पहुंचकर कर जवानों के साथ भोजन कर रहे है और जवानों की हौसला अफजाई कर रहे हैं। मैं खुद जवानों के साथ कैंप में रात गुजारा हूं। जवानों का उत्साह बहुत बढ़ा हुआ है और यही वजह है कि जवान नक्सलियों के साथ डट कर मुकाबला कर रहे है।
नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नक्सलियों का हेड महासचिव बसवाराजू मारा गया। नक्सलियों के महासचिव बसवराजू के मारे जाने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है और नक्सलियों की कमर टूट गई है।