नाकोड़ा महातीर्थ (अमर छत्तीसगढ़) 1 जुलाई । , पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने परिवार जनों के साथ देश के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री नाकोड़ा महातीर्थ पहुंचे। रविवार देर रात्रि लगभग 11.30 बजे राज्यपाल श्री कटारिया के नाकोड़ा धाम पहुंचने पर तीर्थ ट्रस्टियों एवं अधिकारियों ने स्वागत करते हुए भव्य अगुवाई की।
राज्यपाल श्री कटारिया ने पूजा अर्चना एवम दर्शन किए
महामहिम राज्यपाल गुलाब कटारिया ने सोमवार सवेरे अपनी धर्म सहायिका एवम परिवार के साथ तीर्थ के मुख्य मंदिर में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान एवम महान चमत्कारी श्री भैरव देव के दर्शन ,पूजा अर्चना एवम आराधना की।
महामाहिम जी श्री भैरव दादा की प्रतिमा के समक्ष कुछ देर रूककर आराधना की एवम देश में सुख शांति अमन चैन की कामना की।
दर्शन कर अभिभूत हुआ कटारिया परिवार
महामहिम राज्यपाल श्री कटारिया का पूरा परिवार श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान एवम नाकोड़ा भैरव दादा के दर्शन कर खूब अभिभूत एवम प्रफुल्लित एवम पुलकित दिखाई दिया।

महामहिम बोले..तीर्थ में बार बार आने का दिल करता
महामहिम राज्यपाल एवं सुश्रावक श्री कटारिया बोले उनका नाकोड़ा की पावन धरा पर बार बार आने का मन करता है। तीर्थ में आने पर उन्हें दिव्य शांति की अनुभूति होती है। तीर्थ में विराजमान श्री भैरव देव के दर्शन करने से अपार शांति ओर आनंद का अहसास होता है। महामहिम जी ने दर्शन के साथ साथ आरती में पूरी श्रद्धा आस्था के साथ हिस्सा लिया।

नाकोड़ा ट्रस्ट ने किया बहुमान…
नाकोड़ा महा तीर्थ ट्रस्ट मंडल ने महामहिम राज्यपाल का श्री फल भेंट कर स्वागत किया एवम राजस्थानी साफा पहनाकर एवम श्री भैरव देव का छाया चित्र भेंट कर बहुमान किया। बहुमान समारोह में नाकोड़ा तीर्थ उपाध्यक्ष लूणकरण बोथरा,
कोषाध्यक्ष जीतू भाई चौपड़ा,पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जी वड़ेरा,ट्रस्टी हुल्लास बाफना, भरत मेहता,गणपत बुरड़,रमेश पारख,तीर्थ सीईओ सुरेंद्र राज सिंघवी मैनेजर आर के मेहता आदि मौजूद थे।
पौधारोपण कर पर्यावरण का जगाया अलख….
राज्यपाल श्री कटारिया ने तीर्थ परिसर के बाहर श्री काला गौरा भैरव देव के भी दर्शन किए।।
राज्यपाल जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंदिर के बाहर दो पौधे लगाकर पर्यावरण का अलख जगाया।

नाकोड़ा पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने महामहिम को मार्च पास्ट की सलामी दी…
महामहिम गुलाब कटारिया के नाकोड़ा पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने उन्हे मार्च पास्ट की सलामी देते हुए सम्मान किया। इस दौरान चोहटन विधायक आदुराम मेघवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता गणपत बांठिया, एसडीएम अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौपाल सिंह,पुलिस उप अधीक्षक सुशील मान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बालोतरा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने भी महामहिम राज्यपाल श्री कटारिया से भेट की।

(समाचार सहयोग- प्रकाश जैन)

