नवापारा राजिम(अमर छत्तीसगढ ) 1 जुलाई। नगर के लाभेश जैन को भौतिकी विषय में उत्कृष्ट शोध के लिए छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 20वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस में प्रदान किया गया, जो अंबिकापुर में आयोजित की गई थी।
उनके शोध का विषय था – “गोलाकार एवं पुष्प आकृति वाले सेमीकंडक्टर नैनोस्ट्रक्चर का ऑप्टिकल एवं प्रदूषण अपघटन में उपयोग”। यह शोध उन्होंने एनआईटी रायपुर के भौतिकी विभाग में संपन्न किया।
लाभेश जैन, खिशोरा वाले देवीचंद बाफना के नाति चंद्र कुमार बैद और बबिता बैद के सुपुत्र, सूर्य कुमार ऋतु बैद के भतीजे बिमला लोढ़ा बेरला इन्दिरा बोथरा दल्ली राजहरा एवं सितारा लूनिया कवर्धा के भतीजा देवेश अनमोल अंतरिक्ष एवं अंजली बैद् के भाई हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष शिखर बाफना अजय कोचर, आशीष टाटिया, राज कुमार बोथरा एवं अभिषेक दूगड़ सकल जैन समाज एवं दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अखिलेश जैन, डॉ राजेंद्र गदिया पूरा जैन समाज परिवार एवं क्षेत्रवासियों में गर्व और प्रसन्नता है।

