रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सरगुजा के मैनपाट में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग से बड़ी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि, प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद-विधायकों और मंत्रियों को बड़ी नसीहत दी है।
सूत्रों का कहना है कि, श्री नड्डा ने कहा है कि, व्यवहार ऐसा हो कि, जब जनता के बीच जाएं तो शर्मिंदगी महसूस न हो। जनता के बीच अपने आप को बड़ा महसूस न होने दें। साथ ही श्री नड्डा ने यह भी कहा कि, मीडिया में सोच- समझकर बयान दीजिए। उन्होंने कहा कि, कोई ऐसा बयान न दें जिससे पार्टी की छवि पर असर हो। अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें। सांसद-विधायकों को पार्टीध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिया कि, भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

