तन्मय जैन ने सीए इंटर मीडियट में इंडिया में चौथी रेंक पाई… तन्मय बोला – आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं

तन्मय जैन ने सीए इंटर मीडियट में इंडिया में चौथी रेंक पाई… तन्मय बोला – आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 जुलाई। श्री सीमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष एन सी जैन के सु lपौत्र एवम सूरत के प्रसिद्ध व्यवसाई सज्जन जैन के मेधावी एवम होनहार सुपुत्र तन्मय ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए सीए इंटर मीडियट में पूरे भारत में चौथी रेंक एवं सूरत में पहला स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है।

साकेत नगर निवासी लब्ध प्रतिष्ठित श्रावक शांतिलाल नेमीचंद जैन के सुपोत्र तन्मय ने संपूर्ण भारत में चौथी रैंक पाकर अपने परिवार,समाज एवम शहर का नाम रोशन किया है।


चौथी रैंक की जानकारी पर अचंभित हुआ तन्मय,खुशी से उछल पड़ा…
ज्यों ही तन्मय को अपने परिणाम के तहत देश में चौथी रैंक की जानकारी लगी तो एकाएक अचंभित हो गया खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा,एवम परिणाम की जानकारी अपने पूज्य पिताश्री सज्जन को दी तो सहसा उनके मुंह से निकला अरे तूने को कमाल कर दिया …पापा ने उसे गले लगाते हुए लाड़ लड़ाते हुए खूब आशीर्वाद दिया।
मां की आंखों में झलके खुशी के आंसू…
बेटा ज्यों ही दौड़ा दौड़ा अपनी मां के पास इस खुशी की खबर को लेकर पहुंचा… अपने लाड़ले बेटे की देश में चौथी रेंक का पता लगते ही तन्मय की मां शशिकलां जैन की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। तन्मय ने अपनी मम्मी को दंडवत प्रणाम किया तो तन्मय की मां ने उसके माथे को चूमते हुए खूब आशीर्वाद दिया। इस नजारे को देखकर तन्मय के बड़े भाई कुशाल के भी खुशी की अश्रुधारा की बयार बह निकली। उल्लेखनीय रहे कि तन्मय का बड़ा भाई कौशल भी प्रतिभा से कूट कूट कर भरा हुआ है। वो भी सीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा है।
सफलता के पीछे “नाना गुरु” की महर….
तन्मय ने मोबाइल पर बतियाते हुए कहा कि इस कामयाबी के पीछे समता विभूति जैनाचार्य नानेश की दिव्य महर को बताया।


श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव के परम भक्त तन्मय ने कहा कि इस सफलता में दादा दादी, माता पिता का भी आशीष रहा। उसने बताया कि नाकोड़ा भैरव देव की विशेष कृपा से उसने इस शिखर को पाया है।
नियमित 08 घंटे की पढ़ाई…
श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी हंसराज तातेड़ एवम सुश्रावक,स्वाध्यायी नेमीचंद तातेड़ के लाड़ले भांजे तन्मय ने बताया कि रोज 08 घंटे की पूरी लगन से पढ़ाई करता था। क्लास में शिक्षाविद द्वारा जो मार्ग दर्शन मिलता उसका घर आकर पुनः अध्ययन करने का नियम बनाया हुआ था। पढ़ाई में समय समय पर छोटे दादा श्री एन सी जैन का भी मार्ग दर्शन मिलता जिससे इस मुकाम को पा सका हूं।
तन्मय की तमन्ना आईएएस बनने की….
तन्मय ने खास बात करते हुए बताया कि उसकी दिल्लगी तमन्ना है कि वो
आईएएस बने। आईएएस बन कर देश की सेवा करने का सपना संजोए हुए है। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव एवम गुरु भगवन्तों के आशीर्वाद से इस मुकाम को सहज ही पा लेगा।
तन्मय को बधाई देने वालो का लगा तांता….
600 अंको में 497 अंक प्राप्त कर कमाल करने वाले तन्मय को उसके सूरत स्थित आवास पर बधाई एवं शुभकामनाओं देने वालों का सिलसिला अनवरत जारी है। उसके पापा एवम मामा के मित्र मंडली एवम विभिन्न समाज के प्रमुखों ने तन्मय का मुंह मीठा कराते हुए माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान कर स्वागत कर उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
ब्यावर व सूरत में परिवार में छाई खुशियां…
दादी सुश्राविका कमला देवी डुंगरवाल परिवार के लाडले एवं सबके चहेते तन्मय की इस जबरदस्त कामयाबी पर तन्मय के ब्यावर एवम सूरत में रह रहे परिवार के आंगन में जोरदार खुशियां छाई हुई है। दोनो स्थानों पर खुशी का माहौल है। उत्साह एवम उमंग से लबालब परिवार के सदस्य आने वाले का मुंह मीठा कराते हुए गौरवांवित होते हुए बधाइयां स्वीकार कर रहे है।
यारों ने किया अपने यार के कमाल पर किया धमाल, एवं स्वागत…
ज्यों ही तन्मय के यारों को उसके कमाल का पता लगा तो पूरी मित्र मंडली ने उसके घर पहुंचकर खूब धमाल किया। यारों ने अपने चहेते यार को कंधे पर बिठाकर पूरी मित्र मंडली के साथ खूब थिरके। दोस्तों ने तन्मय को मालाओं से लाद दिया एवम केक काटकर खुशियों को अपनों में बांटा।
सम्मान एवम स्वागत पाकर अभिभूत हुआ तन्मय
खुशी के सराबोर तन्मय विभिन्न संगठनों के प्रमुखों एवम पारिवारिक एवम इष्ट मित्रों से मिले स्वागत एवम सम्मान पाकर खूब अभिभूत एवम प्रफुल्लित दिखाई दिया। उसकी इस कामयाबी पर उसके लंबे चौड़े परिवार से दादा प्रकाशचंद,ज्ञानचंद,अशोक,
पदम एवम संपतराज ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उदार भावों से बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।
मुंबई में हर्ष एवम खुशी का माहौल..
माया नगरी मुंबई में तन्मय के चाचा प्रमोद को ज्यों ही अपने भतीजे के देश में चौथी रैंक के समाचार पहुंचे तो पूरा परिवार खुशियों से सराबोर हो गया। चाचा प्रमोद एवम चाची प्रीति के आवास पर हर्ष की लहर दौड़ गई।तन्मय की लाड़ली बहन पाखी खुशी के साथ जमकर थिरकी। पाखी ने अपने वीरा के कमाल पर मुंबई में अपनी सखियों के साथ खूब धमाल किया एवम केक काटकर एवम एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए इस खास मौके का जमकर लुफ्त उठाया।
दे सकते हैं बधाई..
राजस्थान की वीर धरा ब्यावर में पले पोसे तन्मय के इस अदभुद कमाल पर उसके 6354261844एवम उसके पापा के मोबाइल 9825977605 पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा सकती है।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार

Chhattisgarh