ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 12 जुलाई।
रविवार छूटी के दिन नगर के वाशिंदे एक और जहां अपना दिन पिकनिक मनाने एवम घूमने फिरने में अपना अनमोल समय जाया करते हैं वहीं जीव दया सेवा क्षेत्र से जुड़े सेवा समर्पित सदस्य वानर सेवा एवम गौ माता की सेवा के साथ साथ मसूदा
रोड स्थित गौशाला में श्री वीर भक्त हनुमान की भक्ति में गहरे गोते लगाएंगे। श्री हनुमान जी के गीतों एवम भजनों से समूचे क्षेत्र को गूंजाएंगे।

नगर के जाने माने गौ सेवक समाज सेवी श्री सतीश गर्ग के नेतृत्व में रविवार सवेरे 10 बजे से 12 बजे तक मसूदा रोड़ स्थित श्री तिजारती चेंबर सराफान गौशाला मे एक प्रभात बजरंग बली के नाम का भव्य आयोजन होगा। वीर हनुमान जी को भक्त श्रद्धालु अपने भजनों से पूरी श्रद्धा आस्था से रिझायेंगे।

ये गायक भक्तों को भक्ति में लगवाएंगे गहरी डुबकियां
भगवान श्री राम के अन्नय भक्त महान चमत्कारी श्री वीर हनुमान बजरंग बली की भक्ति में नगर के गायक सतीश गर्ग, सुरेश शर्मा, हर्षित जैन, अशोक कोठारी, जे के चारण, अजय सोलंकी, मोहित सोनी सहित भजन गायक बालाजी के गीतो एवम भजनों सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।

गौरी कुंड माताजी क्षेत्र में होगी वानर सेवा
जीव दया प्रेमी बादशाह मेला संयोजक सतीश गर्ग ने बताया कि जीव दया समिति के तत्वाधान में हर बुधवार एवम रविवार को अजमेर जिले के सराधना गांव के निकट ख्यातिप्राप्त माताजी के मंदिर श्री गौरी कुंड माता के वीरान क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो से वानरो की सेवा में ब्यावर की सेवा समर्पित सदस्यों की एक टोली नियमित पहुंच कर सेवा करती हैं।

सेवा की इसी कड़ी में कल रविवार सवेरे समिति से जुड़े परम भैरव भक्त अशोक कोठारी के नेतृत्व में एक दल गौरी कुंड जाकर सेवा करेगा।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

