ज्ञानचंद, विनोद एवं भीमन उपाध्यक्ष अमर, संजय एवं लक्ष्मीकांत मंत्री बनाए गए

ज्ञानचंद, विनोद एवं भीमन उपाध्यक्ष अमर, संजय एवं लक्ष्मीकांत मंत्री बनाए गए

राजनंदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 16 जुलाई। चैंबर्स आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने संरक्षक खूबचंद पारख एवं बलदेव भाटिया की अनुशंसा से आज राजनांदगांव जिले के तीन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तीन प्रदेश मंत्री का मनोनयन  किया है।

जिसके अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानचंद बाफना, विनोद डडडा एवं भीमन धनवानी एवं प्रदेश मंत्री पद पर अमर लालवानी, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और संजय कुमार जैन का मनोनयन किया है।


     जिले से चेंबर के तीन प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर चेंबर से जुड़े व्यापारी संगठनों में हर्ष की लहर छा गई। विदित हो की चेंबर ऑफ कॉमर्स के वर्षों तक सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले ज्ञानचंद बाफना विनोद डडा एवं भीमन धनवानी, को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने एवं वर्षों से मानपुर में संजय जैन एवं डोंगरगढ़ में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल तथा अमर लालवानी को मंत्री बनाए जाने से व्यापारी जगत में व्यापार के हित में कार्य करने वालों के सम्मान से खुशी की लहर है, और सभी ने चेंबर अध्यक्ष का धन्यवाद दिया है।
    चैंबर के अध्यक्ष सतीश  थौरानी ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हित में चेंबर में अपने योगदान देने का आह्वान किया है।

Chhattisgarh