गांजा तस्करों पर एक्शन : 120 किलो गांजे के साथ राजस्थान के दो आरोपी पकड़ाए

गांजा तस्करों पर एक्शन : 120 किलो गांजे के साथ राजस्थान के दो आरोपी पकड़ाए

कवर्धा (अमर छत्तीसगढ़) 17 जुलाई। जिले में नशे के सौदागरों पर चिल्फी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 120 किलो गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर राजस्थान ले जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजा ट्रक के केबिन में छुपा रखा था। लेकिन चिल्फी पुलिस की सतर्कता के चलते मादक पदार्थ के साथ दोनों आरोपी धर दबोचे गए।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि, आरोपी एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

Chhattisgarh