कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
ये सभी लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर भी शामिल है। इन सभी ने एसपी आई कल्याण एलिसेला के सामने आत्मसमर्पण किया है।
वहीं अबूझमाड़ में सक्रिय नक्सलियों के टेक्निकल टीम के कमांडर सहित आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार नक्सल मुक्त बस्तर के एलान को धरातल में कामयाब करने फोर्स मॉनसून ऑपरेशन चला रही हैं।
घने जंगलों में फोर्स की आमद होने से नदी नालों को सुरक्षा कवच मानकर रहने वाले नक्सलियों में भय का वातावरण बन गया हैं। इसी के चलते नक्सल संगठन को छोड़कर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

