बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। नक्सलियों के स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य जगदीश इरपा समेत कुल 23 नक्सलियों ने बीजापुर में समर्पण किया है।
आत्मसमर्पण करने वाले 23 नक्सलियों पर 1 करोड़ 15 लाख रुपयों का इनाम था. इन्होने IG बस्तर, DIG दंतेवाड़ा, SP बीजापुर और DID CRPF के सामने नक्सलियों ने समर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में SZCM-01, DVCM-02, कंपनी PPCM-02, बटालियन एवं कंपनी पार्टी सदस्य -03, ACM-8, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-02, LOS सदस्य -04, जनताना सरकार अध्यक्ष-01, मिलिशिया कंपनी सदस्य-01 एवं जनताना सरकार उपाध्यक्ष-01 शामिल हैं। इनके आत्मसमर्पण करने से माओवादियों का शीर्ष कैडर टूट गया है।

