बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 24 जुलाई।
सीपत पुलिस के द्वारा मवेशी तस्करों को किया गया गिरफ्तार
स्वराज माजदा वाहन सहित 17 नग मवेशी जप्त
ग्राम झलमला से एकत्रित कर दीगर राज्य ले जाने की थी तैयारी
आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
नाम आरोपी
- भारत यादव पिता रामफल यादव उम्र 22 साल
- सुरेंद्र यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 19 साल निवासी चिल्हाटी चैकी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0 जप्ती
एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 डब्लू 8939 ,17 नग मवेशी(गाय, बछडा, बैल), जुमला कीमती – 10,67,000 रू
विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला मेन रोड के पास एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 डब्लू 8939 में मवेशियों को आरोपियों द्धारा ले जाया जा रहा था ।जिस पर सीपत पुलिस द्वारा मवेशी को आवागमन किया जा रहा था घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा पु से) को देने पर उनके द्धारा उचित वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी के द्वारा झलमला मेन रोड के पास स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 डब्लू 8939 में 17 नग मवेशियों (गाय, बछडा, बैल) को नाकेबंदी कर आरोपीगण को हिरासत में लिया गया और स्वराज माजदा वाहन और 17 नैग मवेशी को जप्त कर उक्त आरोपी गण के विरूद्ध थाना सीपत में अपराध धारा 4, 6, 10, छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधि0 एवं 11(ड) पशु कू्ररता अधि0 विधिवत कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
17 नग मवेशी को पशुचिकात्सक से स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद माँ भुवनेश्वरी गौशाला ग्राम गतौरा में सुरक्षार्थ सौंपा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

