सितलेश पटेल ने थाईलैंड में बजाया भारत का डंका : वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

सितलेश पटेल ने थाईलैंड में बजाया भारत का डंका : वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के आरक्षक सितलेश पटेल ने थाईलैंड के पट्ठाया में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मैडल जीता। थाईलैंड के पट्ठाया में 16 से 19 जुलाई तक वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैम्पीयनशिप का आयोजन किया गया था।

आरक्षक सितलेश पटेल राजनांदगांव के आईजी ऑफिस में पदस्थ है। सितलेश पटेल भारत देश के एकलौते ऐसे खिलाडी हैं, जो वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं।

सितलेश पटेल 22 से 28 अप्रैल 2025 तक यूएई दुबई में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय चौंपियनशिप खेल में भी गोल्ड जीत चुके हैं। श्री पटेल विगत कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं।

आपको बता दें कि, सितलेश पटेल भारत देश के एकलौते ऐसे खिलाडी हैं, जो वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। सितलेश विगत कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं।

थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चौंपियनशिप खेल में जीत के वापस आने पर DGP अरूण देव गौतम सहित आईजी अभिषेक शांडिल्य और एसपी मोहित गर्ग ने बधाई देते हुए द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Chhattisgarh