प्रधान पाठक पर गिरी गाज : महिला कर्मचारी से की थी छेड़छाड़, शिकायत के बाद DEO ने किया सस्पेंड

प्रधान पाठक पर गिरी गाज : महिला कर्मचारी से की थी छेड़छाड़, शिकायत के बाद DEO ने किया सस्पेंड

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के धुमा स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुये प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित प्रधान पाठक का नाम मनोज कुमार अनंत है और प्रा. शाला धूमा, विकासखंड कोटा में पदस्थ था।

दरअसल, मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक शास. प्रा.शाला धूमा के द्वारा बार-बार महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की गई। आरोपी लगातार परेशान एवं प्रताड़ित कर रहा था।

आरोपी की हरकत से परेशान महिला कर्मचारी ने स्कूल के प्राचार्य से इसकी शिकायत की। पीड़ित महिला की शिकायत की घटना को जिला स्तर पर गठित 2 जांच समिति के द्वारा सहीं पाया गया।

आरोपी प्रधान पाठक का कृत्य शिक्षकीय गरिमा के विपरीत होने, महिला उत्पीड़न नियम के प्रतिकूल एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एतद् द्वारा मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ वि.ख. कोटा जिला बिलासपुर में किया गया है। इस दौरान मनोज कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Chhattisgarh