इक्तिसा जाप का मंगल कलश, अखंड ज्योत व दादागुरुदेव की मूर्ति स्थापना विधान चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में सोमवार को

इक्तिसा जाप का मंगल कलश, अखंड ज्योत व दादागुरुदेव की मूर्ति स्थापना विधान चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में सोमवार को

रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 26 जुलाई। श्री गुरु देव दयाल को मन में ध्यान लगाए, अष्ठ सिद्धि नव निधि मिले मनवांछित फल पाए के संगीतमय इक्तिसा के साथ भैरव सोसाइटी स्थित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का मंगलमय स्थापना महोत्सव सोमवार को होगा ।

जिसमें सैकड़ों भक्त गुरु चरणों में अपनी भावांजली अर्पित करते हुए दादा गुरुदेव से समाज व देश में सुख शांति, समृद्धि के लिए अरदास करेंगे ।

उपरोक्त जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने देते हुए बताया की सर्वप्रथम विधिकारक विमल गोलछा द्वारा नवकार मंत्र का पाठ, गुरु इक्तिसा का सामूहिक गायन से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा । सर्वप्रथम मंगल कलश की स्थापना का विधान दादा गुरुदेव कि छतरी की 3 प्रदक्षिणा लगाकर अनमोल ममता दर्श जैन द्वारा स्थापित किया जाएगा ।

दादा गुरुदेव की मूर्ति स्थापना श्रीमती पानीबाई आसकरण भन्साली कल्प तरु परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कि जाएगी । वही अखंड ज्योत की स्थापना नूतन चांदी के दीपक में ज्योत प्रज्वलित पूर्ण विधि विधान से होगी ।

मूर्ति स्थापना के पश्चात रात्रि 8 बजे से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का प्रारंभ हो जाएगा सभी भक्त जन गुरु कृपा प्राप्त करने प्रतिदिन इक्तिसा जाप में भाग लेंगे ।

Chhattisgarh