दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़ : स्पा सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने संचालिका समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़ : स्पा सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने संचालिका समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन महिला और दो पुरुष शाामिल हैं। माैके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरू नगर का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 1 लेनोवो टैब, आधार कार्ड, 8 डायरी, 4 रजिस्टर, टाइपशुदा मोबाइल नंबरों की सूची, 600 रुपए कैश और 4 आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  1. संध्या कुमारी (34), स्पा सेंटर संचालिका, निवासी सुपेला
  2. अरविंद यादव (30) ग्राहक, निवासी सुपेला
  3. आदित्य सिंह (29) ग्राहक, निवासी सुपेला
  4. जैनम खातून टेली कॉलर, निवासी सुपेला
  5. योगिता गंधर्व (23) टेली कॉलर, निवासी सुपेला
Chhattisgarh