दो नन की गिरफ़्तारी पर 3 राज्यों में गरमाई सियासत : कांग्रेस सांसद उल्का पहुंचे रायपुर, मिलने पहुंचे दुर्ग जेल

दो नन की गिरफ़्तारी पर 3 राज्यों में गरमाई सियासत : कांग्रेस सांसद उल्का पहुंचे रायपुर, मिलने पहुंचे दुर्ग जेल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ में हुए दो नन की गिरफ़्तारी ममाले में दुर्ग से लेकर दिल्ली तक बहस जारी है। इसी बीच मामले में इंडिया गठबंधन के चार सांसद छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सभी सांसद गिरफ्तार कैथोलिक नन से मुलाकात करने आए हैं। इस दौरान फ्रांसिस जॉर्ज, (सांसद लेफ्ट), एनके प्रेमचंदन, (RSP सांसद ), सप्तगिरि शंकर उल्का, (कांग्रेस सांसद), बेनी बेहानन, (कांग्रेस सांसद) और अनिल ए. थॉमस दोपहर में दुर्ग के लिए रवाना सांसद होंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। जिसमें उन्होंने घटना पर सदन में चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा- ननों के खिलाफ अवैध गिरफ्तारी कर उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है। यह भीड़ हिंसा का हिस्सा है जो धार्मिक स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और कानून के शासन के मूलभूत सिद्धांतों पर हमला है।

ओडिशा के सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि, घटना ह्यूमन ट्रैफिकिंग और धर्मांतरण से जोड़कर बताई जा रही है। ऐसी घटना नहीं है, वे दोनों आगरा के मेडिकल कॉलेज में काम करतीं हैं। दोनों ईसाई समाज की हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन की ओर से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है। सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का ने आगे कहा कि,हम पूरे मामले में जांच करेंगे, रिपोर्ट गठबंधन के सामने रखेंगे। अल्पसंख्यकों को BJP शासित राज्यों में परेशान किया जा रहा है। इस मुद्दे को हम संसद में भी उठाएंगे, यह बेहद गंभीर मामला है।

ओडिशा के सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधायक कवासी लखमा से मुलाकात की। कवासी लखमा और चैतन्य की गिरफ्तारी पर बोले- कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए गिरफ्तारी की जा रही है। कांग्रेस के नेता ऐसी गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे। नन की गिरफ़्तारी पर 3 राज्यों में गरमाई सियासत : कांग्रेस सांसद उल्का पहुंचे रायपुर, मिलने पहुंचे दुर्ग जेल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ में हुए दो नन की गिरफ़्तारी ममाले में दुर्ग से लेकर दिल्ली तक बहस जारी है। इसी बीच मामले में इंडिया गठबंधन के चार सांसद छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। सभी सांसद गिरफ्तार कैथोलिक नन से मुलाकात करने आए हैं।

इस दौरान फ्रांसिस जॉर्ज, (सांसद लेफ्ट), एनके प्रेमचंदन, (RSP सांसद ), सप्तगिरि शंकर उल्का, (कांग्रेस सांसद), बेनी बेहानन, (कांग्रेस सांसद) और अनिल ए. थॉमस दोपहर में दुर्ग के लिए रवाना सांसद होंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। जिसमें उन्होंने घटना पर सदन में चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा- ननों के खिलाफ अवैध गिरफ्तारी कर उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है।

यह भीड़ हिंसा का हिस्सा है जो धार्मिक स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और कानून के शासन के मूलभूत सिद्धांतों पर हमला है।

ओडिशा के सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि, घटना ह्यूमन ट्रैफिकिंग और धर्मांतरण से जोड़कर बताई जा रही है। ऐसी घटना नहीं है, वे दोनों आगरा के मेडिकल कॉलेज में काम करतीं हैं। दोनों ईसाई समाज की हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन की ओर से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है।

सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का ने आगे कहा कि,हम पूरे मामले में जांच करेंगे, रिपोर्ट गठबंधन के सामने रखेंगे। अल्पसंख्यकों को BJP शासित राज्यों में परेशान किया जा रहा है। इस मुद्दे को हम संसद में भी उठाएंगे, यह बेहद गंभीर मामला है।

ओडिशा के सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधायक कवासी लखमा से मुलाकात की। कवासी लखमा और चैतन्य की गिरफ्तारी पर बोले- कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए गिरफ्तारी की जा रही है। कांग्रेस के नेता ऐसी गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे।

Chhattisgarh