रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ में हुए दो नन की गिरफ़्तारी ममाले में दुर्ग से लेकर दिल्ली तक बहस जारी है। इसी बीच केरल के भाजपा जनरल सेक्रेटरी अनूप एंटोनी ने रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने नन की गिरफ्तारी मामले को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की है। बंद कमरे में गृहमंत्री शर्मा से स्टेट जनरल सेक्रेटरी अनूप एंटनी की बातचीत हुई है।
केरल भाजपा महासचिव अनूप एंटोनी ने सीएम विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की है। उनके साथ गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। इस दौरान सभी दुर्ग से गिरफ्तार नन के विषय में चर्चा करेंगे। गिरफ्तार दोनों नन केरल की रहने वाली है। वहीं केरल की मीडिया बड़ी संख्या में गृहमंत्री के बंगले में मौजूद है।

