आयुक्त ने तकनिकी अधिकारियो की ली बैठक, निदान 1100 के प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

आयुक्त ने तकनिकी अधिकारियो की ली बैठक, निदान 1100 के प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 30 जुलाई। मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्यो की आज आयोजित समीक्षा बैठक मंे नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने तकनीकि अधिकारियों को निदान 1100 के प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।


बैठक में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निदान 1100 से आए शिकायतों के संबंध में जल, विद्युत एवं निर्माण कार्यो की जानकारी लेकर कहा कि निदान के प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करना है। शिकायतकर्ता से जानकारी लेकर स्थल मे जाकर वस्तु स्थिति से अवगत होकर निराकरण करे।

विद्युत एवं पेयजल संबंधी शिकायतो का स्थल निरीक्षण कर समाधान करे। उन्हांेने सफाई संबंधी शिकायतो में सफाई नही होने, कचरा नही उठने संबंधी प्रकरणो का तत्काल निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायते ऐसे होते है जिसका त्वरित निराकरण हो सकता है ऐसे प्रकरणो का प्राथमिकता से निराकरण करे। राज्य स्तर पर इसकी समीक्षा की जाती है, इसे गंभीरता से लेकर निदान करे।


प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में आयुक्त ने संबंधित अधिकारी से कहा कि नये स्वीकृत आवास के काम चालू कराकर सतप्रतिशत जीओ टेक करना है तथा पात्र हितग्राहियो को अधिक से अधिक आवास आंबंटन करने सत्त प्रक्रिया करे।

उन्हांेने एएचपी के तहत निर्माणाधीन आवास की जानकारी लेकर निर्माण में गति लाकर जल्द पूर्ण कराने कहा तथा कार्य में ढिलाई पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी आवास योजना का लाभ देने लापरवाही नही होनी चाहिए।

उन्होने भवन अनुज्ञा के प्रकरणो का विधिवत निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मोटर विभाग के प्रभारी से वाहनो की स्थिति की जानकारी लेकर खराब वाहन मरम्मत कराकर विभाग में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में वार्डवार जानकारी लेकर अधोसंरचना, 15वें वित्त आयोग तथा राज्य प्रवर्तित योजना के कार्यो में जारी कार्यादेश के कार्य जल्द प्रारंभ कराने तथा अधुरे कार्य मे तेजी लाकर समय सीमा मे पूर्ण कराने कहा।

उन्होंने कहा कि जो काम पूर्ण हो चुके है उसका पूर्णता प्रमाण पत्र दे, अप्रांरभ कार्य या अधुरे कार्य के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य प्रारंभ करावे। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यो की सतत मानिटरिंग करे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अमिक्रमण के संबंध में कहा कि अपने अपने वार्ड में अतिक्रमण की जानकारी लेकर संबंधित को नोटिस जारी कर कार्यवाही करे। वार्डो में चल रहे वृक्षारोपण के संबंध में आयुक्त ने कहा कि सभी उप अभियंता अपने अपने वार्ड में हो रहे वृक्षारोपण की जानकारी लेकर मानिटरिंग करेंगे तथा सुरक्षा के उपाय करेंगे।

बैठक में कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, संजय वर्मा व दीपक खांडे, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता वसीम खान सहित उप अभिंयतागण उपस्थित थे।

Chhattisgarh