ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 2 अगस्त।
श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ,ब्यावर का एक विशेष जत्था शनिवार शाम जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन से जयपुर गुरु दर्शन एवम गुरु भगवन का वर्षा कालीन वर्षा वास करवाने हेतु पुर जोर विनती लेकर रवाना हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने समूचे क्षेत्र को अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी,नाना गुरु विजय गुरु की जय जयकारों से गूंज उठा।
जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया संघ के जत्थे को..;
अपने आराध्य गुरु के दर्शन की पिपासा को लेकर श्रद्गालुओ का रेला आज अल भोर से नवकार भवन के बाहर देखा गया। शाम 7.15 बजे श्री विजय गुरु की विजय यात्रा के साक्षी बनने के आतुर भक्तों में जबरदस्त उत्साह भक्ति भाव देखा गया।
नगर के वरिष्ठ डॉ एच के आनंददानी एवम संघ प्रमुख उतमचंद छल्लानी,ने संघ महामंत्री कमल छलानी, नेमीचंद तातेड, युवा संघ अध्यक्ष विनोद लोढ़ा, गणपतराज लोढ़ा, कमल कोठारी,महावीर लोढ़ा,विजय राज छलानी,महिला मंडल की राष्टीय मंत्री ईशा कोठारी, महिला मंडल महामंत्री पूजा छलानी सहित संघ प्रमुखों ने जैन ध्वज दिखाकर इस जत्थे को नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों के बीच रवाना किया।

अल सवेरे से संघ प्रमुखों के दल जयपुर पहुंचे..
शनिवार अल सवेरे से संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कर्णावट,संघ सिरमौर समाज सेवी संपत राज ढेड़ीया,पूर्व अध्यक्ष शांति लाल कोठारी,संघ के कार्य कारी अध्यक्ष पारसमल जैन,युवा संघ पूर्व राष्ट्रीय महामत्री प्रकाश जैन,युवा संघ महामंत्री प्रिंस कोठारी, युवा संघ राकेश पीपाड़ा,महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष शशि कर्णावट,अनीता ढेडीया अलग अलग कारों से नवकार भवन से जयपुर पहुंच कर गुरु भक्ति में लीन हो गए।

चेन्नई से ब्यावर प्रवासी दल प्रेमराज सोमावत के नेतृत्व में आज जत्था पहुचेंगा जयपुर नानेश पट्टधर जैनाचार्य प्रवर विजय गुरु देव के आगामी वर्षवास की आस को लेकर भाव भरी विनती लेकर 80 सदस्य श्रद्धालुओं का एक खास जत्था संघ के पूर्व अध्यक्ष संघ संरक्षक प्रेमराज सोमावत के नेतृत्व में महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीता कंवर जैन, महावीरचंद गोतमचंद मोतीलाल आनंद कुमार एवम संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कोठारी के दिशा निर्देशन में जयपुर पहुंचेगा। यह दल आचार्य प्रवर के प्रवचन दर्शन महा मांगलिक कार्यक्रम में सामायिक साधना के साथ गुरु भक्ति का लाभ लेगा।

