राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 14 अगस्त। शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल के आरव कांकरिया कक्षा आठवीं, इलाहीनूर कौर कक्षा छठवी, पृषा राठौड कक्षा छठवीं, ध्रेया राठौड कक्षा चौथी, शब्दिता शर्मा कक्षा चौथी ने अबेकस चैम्पियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विगत दिवस ये सभी विद्यार्थी मलेशिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
उल्लेखनीय है कि आरव ने राष्ट्रीय स्तर पर अबेकस चैम्पियनशिप भारत में 7 वां रैंक अर्जित किया और मलेशिया में आयोजित इन्टरनेशनल अबेकस चैम्पियनशिप के प्रिमलनरी ग्रुप के तृतीय रैंक तथा इलाइट ग्रुप के चतुर्थ रैंक अर्जित करके विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।

इसी तरह इलाहीनूर कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर 18 वां रैंक, इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप के प्रिमलनरी ग्रुप में दूसरा रैंक, इलाइट ग्रुप में चौथा रैंक, पृषा राठौड राष्ट्रीय स्तर पर आठवां रैंक, इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप के प्रिमलनरी ग्रुप में तीसरा रैंक, इलाइट ग्रुप में चौथा रैंक, ध्रेया राठौड ने राष्ट्रीय स्तर पर 18 वां रैंक, इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप के प्रिमलनरी तथा इलाइट ग्रुप में दूसरा रैंक, शब्दिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर 19 वां रैंक, इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप के प्रिमलनरी ग्रुप में पहला रैंक, इलाइट ग्रुप में दूसरा रैंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम को गौरवान्वित किया है।
राजनांदगाँव जिले के लिए यह गौरव की बात की है कि ऑल ओवर इंडिया से अबेकस इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप में 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें राजनांदगाँव जिले के 13 विद्यार्थी शामिल रहे।
संस्था के प्राचार्य और प्रबंध समिति ने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
