लांयस टॉप-टेब क्रायक्रमों ने समर्पण और समाजिक उत्तरदायित्व की भावना को किया जागृत

लांयस टॉप-टेब क्रायक्रमों ने समर्पण और समाजिक उत्तरदायित्व की भावना को किया जागृत

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 अगस्त। लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने कहा कि सेवा की राह में 2025-26 कदम आगे बढ़ाते हुए लायंस  क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा कार्यक्रम समापन हुआ।

जिसमे हम सभी के लिये यह अंत्यत गर्व और आनंद का विषय है कि लांयस टॉप-टेब क्रायक्रमों ने न सिर्फ छात्रों के ज्ञान ओर समझ की बढ़ाया बल्कि उनमे सेवा, समर्पण और समाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जागृत की है। 

इस आयोजन में बाल भारती के बालक एवं बालिका वर्ग कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं टॉप टेन में आए प्रतिभावान बच्चों को शील्ड, मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। एवं शिक्षक श्रीमति पार्वती शर्मा, लता वखेड़े, तारा देशमुख, पायल गुप्ता, प्रीति सराफ,को सम्मानित किया गया तथा इस बार पुलिस सुरक्षा से कौशल्या साहू,रीनू  मेश्राम,अमित जटवार आरछक के साथ आयोजन के माध्यम से बच्चों को मोबाइल फोन से होने वाले अपराधों के बारे मे जागरूक किया गया ।

अपने आप को सुरक्षित रखने का डेमो दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की घटना से बचने का और बौद्धिक विकास और शिक्षा के प्रति लगाव के लिए किया गया ताकि सभी बच्चे टॉप टेन बच्चों को देख अपने अंदर की प्रतिभाओं को निखारे और अपने जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़े ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को बाल भारती स्कूल की प्रिंसिपल श्रद्धा पांडे रेड्डी,एवं रितिका पांडे के द्वारा स्वागत कर महिला गीतांजलि सिन्हा जी द्वारा सभी टापर्स बच्चों को बधाई शुभकामनाएं प्रेसित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से रीजन चेयर पर्सन MJF लायन राजकुमार शर्मा, जोन चेयर पर्सन लायन शारदा तिवारी, लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के अध्यक्ष लायन अमित खण्डेलवाल, टॉपटेन संस्थापक लायन सुनील बरड़िया, कोषाध्यक्ष लायन सुरेश शर्मा, टॉपटेन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता ,लायन टीना शुभम् खण्डेलवाल लायन चंद्रिका प्रसाद सिन्हा लायन, मुकेश शर्मा सहित लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे बाल भारती स्कूल की प्राचार्या, स्कूल शिक्षकगण एवं पालकगण जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Chhattisgarh