युगांतर में मम्मी एंड मी डांस कॉम्पिटिशन का शानदार आयोजन

युगांतर में मम्मी एंड मी डांस कॉम्पिटिशन का शानदार आयोजन


राजनांदगांव 31 अगस्त। शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी मदर्स के साथ डांस कॉम्पिटिशन में विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी की उपस्थिति में भाग लिया।

बच्चों ने अपनी मदर्स के साथ अलग-अलग थीम में डांस करके सबका मन मोह लिया। बच्चों की मदर्स ने अपनी शानदार नृत्य- कला का प्रदर्शन किया।

गतिविधि के माध्यम से कक्षा पहली तथा दूसरी के बच्चों ने अपनी मदर्स के साथ बॉलीवुड , कक्षा तीसरी तथा कक्षा चौथी के बच्चों ने बॉलीवुड परंपरागत नृत्य , कक्षा पाँचवी के बच्चों ने पौराणिक थीम पर अपनी शानदार नृत्य कला को प्रस्तुत किया ।

कक्षा पहली में प्रथम दिवा उबरानी, द्वितीय अविका अग्रवाल, तृतीय अबीर राज सिंग भाटिया, अविशा चौरसिया, प्रोत्साहन पुरस्कार शरण्या पाण्डे तथा कक्षा दूसरी में प्रथम आन्या जेसूजा, द्वितीय ऋषिकाभिमनानी, तृतीय शहबाजदीप सिंग गरिचा, प्रोत्साहन पुरस्कार कियारा जैन, आयेजा एथेसन रहे। कक्षा तीसरी में प्रथम काश्वी राय, द्वितीय श्रीविका खंडेलवाल, तृतीय ऋद्धि जैन, प्रोत्साहन पुरस्कार दाव्या जैन तथा कक्षा चौथी में प्रथम श्रेणिक कोठारी, द्वितीय आरना तलरेजा, तृतीय सिया खंडेलवाल, प्रोत्साहन पुरस्कार समवेग सिंगी तथा पाँचवी में प्रथम दनिका गुप्ता, द्वितीय बनित कौर धल्ला, तृतीय आर्या गुप्ता, प्रोत्साहन पुरस्कार खुशी डाकलिया रहीं।

यह गतिविधि प्रतियोगिता के रूप आयोजित हुई, जिसकी निर्णायिका ज्योति पटेल, तनुश्री केहरी, डाॅ आकांक्षा विश्वकर्मा रही। इस दौरान बच्चों और उनकी मदर्स को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh