सुकमा(अमर छत्तीसगढ़) 2 सितंबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम सिरसेटी (नंदापारा) में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौते के घाट उतार दिया गया है।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिविजन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिविजन ने सिरसेटी में दो ग्रामीणों के हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए बाकायदा नक्सलियों द्वारा पर्ची जारी किया गया है।

जिसमें पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा पर साल 2022 से डीआरजी जवान के संपर्क में आने और मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। इसी संदेही में मौत के घाट उतार दिया गया है।

