रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 3 सितंबर। पाकिस्तानी ड्रग्स की छत्तीसगढ़ में सप्लाई को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने भी कहा कि कीसी भी ढेबर का बेटा हो, कांग्रेस में एक से एक नगीने हैं।
अभी देखते जाइए एक से एक नाम सामने आएंगे। देखते हैं कि कि कितने लोग नशे में है, और कितने होश में हैं। दीपक बैज बेचारे अध्यक्ष सिर्फ स्पष्टीकरण देने के लिए हैं। नीति विषयक बातें दीपक बैज करते नहीं।
बस्तर में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ऐसे में बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के लिए कांग्रेस ने राज्य सरकार से सहायता राशि की मांग की है। उनकी इस मांग को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि दीपक बैज के पत्र लिखने से क्या होगा? कितनी सहायता राशि मिलेगी, उसे बैज को सार्वजनिक करना चाहिए। कांग्रेस के लापता सांसद ज्यादा पैसे दे सकते हैं। लापता सांसद कितना पैसा देते हैं, उसे सार्वजनिक करना चाहिए।
आज कांग्रेस की बैक टू बैक 2 बैठकें हैं. इसे लेकर भी विधायक चंद्राकर ने कांग्रेस की चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठकें आपस में लड़ाई के लिए होती हैं।
अनुशासात्मक कार्रवाई की बैठक कांग्रेस में नहीं हो रही है। कहीं कांग्रेस अनुशासात्मक बैठक तो नहीं कर रही है? उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जनहित के विषय नहीं उठाती। पवन खेड़ा को नोटिस मिला है, कहीं बैठकें उसके समाधान के लिए तो नहीं हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि एटम बम के बाद हाइड्रोजन बम आएगा। उनके इस बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा लॉन्च हुआ नया सेमीकंडक्टर हम कांग्रेस हाइड्रोजन बम में लगा देंगे। कांग्रेस को जनहित की बात करनी चाहिए।
कांग्रेस ने सेमीकंडक्टर लॉन्च नहीं किया, तो भारत पीछे हो गया। उन्होंने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर की प्रशंसा करनी चाहिए। कांग्रेस को वोट चोरी का मुद्दा छोड़ना चाहिए राहुल गांधी का गोपनीय बम भी सामने आ चुका है लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में ED की लगातार कार्रवाई चल रही है। इसे लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

