कांग्रेस नेता ने सीएम साय के पोस्टर पर पोता गोबर : सर्व आदिवासी समाज के लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे

कांग्रेस नेता ने सीएम साय के पोस्टर पर पोता गोबर : सर्व आदिवासी समाज के लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ) 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में घायल गौ वंश के इलाज के डॉक्टर के फोन नहीं उठाने पर तुकाराम चंद्रवंशी ने सीएम विष्णु देव साय के पोस्टर में गोबर फेंक दिया था। गुरुवार को इसके विरोध में सर्व आदिवासी समाज लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने घायल गौ वंश के इलाज के लिए डॉक्टर को फोन लगाया। लेकिन डॉक्टर ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद गुस्साए कांग्रेस नेता ने रोड पर लगे सीएम विष्णुदेव साय के पोस्टर पर गोबर पोत दिया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सर्व आदिवासी समाज लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। जहां उन्होंने कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी को गिरफ्तार करने की मांग है।

Chhattisgarh