राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 4 सितम्बर। राज्य शासन के निर्देशानुसार अनंत चर्तुदर्शी के उपलक्ष्य में दिनांक 6 सितम्बर दिन शनिवार को एवं पयूर्षण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर दिनांक 8 सितम्बर दिन सोमवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना वसूल करे। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये है।

