बलौदाबाजार अग्निकांड : आगजनी एवं हिंसा मामले में बाल न्यायालय ने तीन नाबालिगों को ठहराया दोषी

बलौदाबाजार अग्निकांड : आगजनी एवं हिंसा मामले में बाल न्यायालय ने तीन नाबालिगों को ठहराया दोषी

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ़) 6 सितंबर। 10 जून 2024 को बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में हुई भीषण आगजनी एवं हिंसा मामले में अब न्यायिक कार्रवाई का पहला बड़ा फैसला सामने आया है। बाल न्यायालय ने इस मामले में तीन नाबालिगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

अदालत में सुनवाई के दौरान तीनों नाबालिगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करते हुए घटना में शामिल होने की बात मानी। इसके बाद माननीय न्यायाधीश ने उन्हें दोषी ठहराया। जानकारी के अनुसार, ये तीनों किशोर पूर्व में भी न्यायिक संप्रेक्षण में रह चुके हैं। अदालत ने स्वीकारोक्ति और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें माफीनामा एवं चेतावनी के साथ रिहा करने का आदेश दिया।

Chhattisgarh