लड़की 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को लेकर भागी : तेलंगाना ले जाकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

लड़की 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को लेकर भागी : तेलंगाना ले जाकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

कोतबा (अमर छत्तीसगढ़) 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोतबा चौकी क्षेत्र के एक ग्राम से 25 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर 17 वर्ष का नाबालिग बालक के साथ तेलंगाना राज्य अंतर्गत मेडचल मलकाजगिरी जिले लेकर फरार हो गई। यहां उसने नाबालिक लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने तेलंगाना से युवती को गिरफ्तार कर नाबालिग बालक को बरामद कर लाई और युवती को जेल भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 25 को कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि 25 अगस्त 25 को उसी के गांव की एक 25 वर्षीय युवती, उसके 17 वर्षीय नाबालिक बेटे को बहला फुसलाकर कर ले गई है. आस पड़ोस में, सभी संभावित जगहों पर पता साजी किए, कहीं पता नहीं चला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी कोतबा में आरोपिया के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालक ने बताया कि, आरोपिया के द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देते हुए, भगा कर तेलंगाना राज्य ले जाया गया था. इस दौरान आरोपिया के द्वारा नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया गया था।

जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपिया व नाबालिक पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. इस मामले में आरोपिया के द्वारा नाबालिक पीड़ित बालक के साथ लैंगिक संबंध स्थापित करना पाए जाने पर, उक्त कृत्य के लिए आरोपिया के विरुद्ध मामले में 6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ी गई है।

आरोपिया के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतबा क्षेत्र में एक नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाली बालिग आरोपिया को तेलंगाना राज्य से ढूंढकर लाया गया है, विधिवत कार्यवाही कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Chhattisgarh