हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक : पीएम मोदी को गाली देते हुए पोस्टर किया अपलोड, तीसरी हैकरों ने बनाया निशाना

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक : पीएम मोदी को गाली देते हुए पोस्टर किया अपलोड, तीसरी हैकरों ने बनाया निशाना

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट सोमवार को एक बार फिर हैक हो गई। पाकिस्तानी हैकर्स ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पीएम मोदी को गाली लिखी हुआ पोस्टर अपलोड कर दिया। हालांकि, हैक हुई वेबसाइट को दुबारा रिस्टोर कर लिया गया है।

दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक होने का यह पहला मामला नहीं है। बीते तीन महीनों में तीन बार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक हो गई है, पहली बार 7 जुलाई को, दूसरी बार 7 सितंबर को और अब 8 सितंबर को वेबसाइट हैक हुई है।

जानकार इसके पीछे शेयर्ड सर्वर को वजह मानते हैं, जिसमें सुरक्षा डेडिकेटेड सर्वर की तुलना में बहुत कम होता है, और हैकर कहीं न कहीं से तोड़ निकाल लेते हैं।

सवाल यह है कि एक यूनिवर्सिटी प्रबंधन, जिससे दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में स्थित 147 संबद्ध कॉलेजों के हजारों छात्र समय-सारणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा परिणाम से लेकर तमाम शैक्षणिक गतिविधियों के लिए निर्भर हैं, वह किस तरह से इस लापरवाही को लगातार बर्दाश्त कर रहा है।

Chhattisgarh