मुफ्त की शराब पीनी पड़ी महंगी : जबरदस्ती से परेशान होकर कोचिए ने मिला दिया दिया सुहागा, दो की मौत, दोनों गिरफ्तार

मुफ्त की शराब पीनी पड़ी महंगी : जबरदस्ती से परेशान होकर कोचिए ने मिला दिया दिया सुहागा, दो की मौत, दोनों गिरफ्तार

जांजगीर- चाम्पा(अमर छत्तीसगढ) 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक गांव में अवैध शराब बेचने वाले कोचिये ने दोनों के शराब में सुहागा मिलाकर दे दिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांजगीर चाम्पा SP विजय कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, करही गांव के सूरज यादव और मनोज कश्यप की 15 सितंबर को मौत हुई थी। दोनों युवक गांव में अवैध शराब बेचने वाले भोला राम टंडन से मुफ्त में शराब मांगते थे।

शराब कोचिया भोला राम टंडन ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों को शराब में सुहागा मिलाकर दे दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। बिर्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि, बीते दिनों दो युवकों ने शराब पी, लेकिन उसके बाद इनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद दोनों को सारंगढ़ अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग शराब में जहर मिलाने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Chhattisgarh