शराब के नशे में स्कूल पहुंची प्रधान पाठिका शिक्षिका : पढ़ाने की बजाय टेबल पर पैर रखकर गई सो, छुट्टी समझकर बच्चे गए घर

शराब के नशे में स्कूल पहुंची प्रधान पाठिका शिक्षिका : पढ़ाने की बजाय टेबल पर पैर रखकर गई सो, छुट्टी समझकर बच्चे गए घर

जांजगीर(अमर छत्तीसगढ) 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ में नशेड़ी शिक्षकों की करतूतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। जांजगीर-चांपा जिले में महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गई। यहां कि, शिक्षिका ने स्कूल में बना मीड डे मील खाने की कोशिश की, लेकिन वह इतने नशे में थी कि लड़खड़ाते हुए टेबल पर पैर रखकर सो गईं। बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए।

ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। उनके सामने हेडमास्टर अजीब हरकतें करने लगी। वह बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी में तो कभी इंग्लिश में बात करती। इस दौरान महिला हेडमास्टर के जेब में रोटी रखी हुई थी।

एक ग्रामीण ने कहा कि आप पर कार्रवाई होगी तो हेडमास्टर ने जवाब में कहा- थैंक-यू। घटना बलौदा विकासखंड के लेवई गांव के शासकीय प्राथमिक शाला की है। जांच के बाद हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 साल) को सस्पेंड कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Chhattisgarh