ED ने राज्य सरकार को पत्र लिखा पत्र : कोल लेवी घोटाले में 10 सीनियर IAS- IPS अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ED ने राज्य सरकार को पत्र लिखा पत्र : कोल लेवी घोटाले में 10 सीनियर IAS- IPS अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Ed) लगातार एक्शन मोड पर है। इसी बीच अब ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर मामले में नया मोड़ ला दिया है।

पत्र में ईडी ने मामले में आरोपी 10 सीनियर IAS- IPS अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।

ईडी की तरफ से लिखे इस पत्र को मुख्य सचिव और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को भेज दिया गया है। जिसमें जांच और एक्शन होने की संभावना जताई जा रही है।

ज्ञात हो कि, Ed की जांच में कोयला परिवहन पर लगने वाली लेवी में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की बात सामने आई है। अवैध वसूली के लिए ऑनलाइन कोल परमिट को ऑफलाइन मोड में बदला गया ताकि आसानी से वसूली कर सके।

उल्लेखनीय है कि, कोयला लेवी घोटाले में छत्तीसगढ़ सरकार को 570 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस घोटाले में राज्य के कई सीनयर अफसर शामिल थे। ईडी के मुताबिक, मामले में अब तक 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

वहीं आगे भी कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अब तक कई अफसर सौम्या चौरसिया, अनिल टूटेजा और सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू गिरफ्तार हो चुके हैं।

Chhattisgarh