रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब के नशे में धुत एक पुलिस कान्स्टेबल ने एक युवक की जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए। युवक ने जब पैसे वापस मांगे तो पुलिसकर्मी ने उसे धमका दिया। मामला गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह शराब भट्टी के पास का है।

इस पूरे मामले को लेकर लोगों ने कहा कि, कांस्टेबल पूरी तरह से नशे में था। वे लोग मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कान्स्टेबल ने उन्हें रोक लिया। फिर उनकी जांच करने लगा। मजदूर की जेब में 2 हजार रुपये थे।

कांस्टेबल ने उन पैसों को अपने पास रख लिया। जब मजदूरों ने पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिए। इसके बाद वहां पर हंगामा की स्थिति हो गई। नशे में धूत पुलिसकर्मी को देखकर हर कोई विरोध करने लगा।

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

