अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 02 अक्टूबर 2025। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा गांधी सभागृह राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि महादुर्गा नवमी के पावन पर्व पर इतने सारे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिल रहा है।

उन्होंने सभी वरिष्ठजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की हार्दिक बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव के सीजीएम श्री भूपत सिंह साहू ने वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संबंध में विधिक जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्गों, वरिष्ठजनों के लिए संचालित योजनाओं एवं अन्य योजनाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी, चिकित्सक, पेंशनर, नगर व वार्ड के वृद्धजनों के साथ भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यकम क्रियान्वयन समिति खूबचंद पारख, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, समाज सेवी एवं संरक्षक समता मंच, गौतम पारख, पार्षद शिव वर्मा, डॉ. केएल टांडेकर, एसआर सोनेश्वरी, डॉ. गंभीर कोटडिया, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, डॉ. नरेन्द्र गांधी, उत्तम जैन, विजय हरिहारनों, नंदलाल राठी, दामोदर दास मुदडा, खूबचंद जी पारख, डॉ. उमाशंकर दीक्षित, गौतम पारख, डॉ. एमके दिवाकर, डॉ. गंभीर कोटडिया, एसआर सोनेश्वरी, रामकृष्ण तिवारी, जीआर देवांगन, राकेश ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता अमलेंदू हाजरा सहित अन्य वरिष्ठजनों को शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh