ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) ,12अक्टूबर
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)
गौ सेवा के प्रति अपने सेवा समर्पण भावों को पुनःदर्शाया…
देश के ख्यातनाम समाज सेवी भामाशाह रत्न,परम गुरुभक्त एवं गौभक्त श्री सुनील जी खेतपालिया (संरक्षक – वन्दे गौ मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा गौ संरक्षण के लिए एक अनुपम एवम सराहनीय पहल कर सेवा कार्यों के प्रति अपने समर्पण भावों को एक बार पुनः दर्शाया है।
लंपी रोग से पीड़ित गौवंशों की सेवा हेतु उन्होंने वन्दे गौ मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹2,01,000 ₹ की राशि भेंट कर क्वारेंटाइन सेंटर की स्थापना व संचालन हेतु अनमोल योगदान दिया।
समाज सेवी श्री खेतपालिया ने यह विश्वास भी दिलाया कि —
> “गौवंशों की रक्षा में खेतपालिया परिवार सदैव खड़ा एवम तत्पर रहेगा।”
2022 वर्ष में लंपी रोग के विकराल समय में पूरे प्रदेश में एक अदभुद भामाशाह के रूप में सहयोगी बने थे खेतपालिया….
यह पहला अवसर नहीं है जब श्री खेतपालिया ने गौसेवा का ऐसी अनुपम मिसाल पेश की हो।
वर्ष 2022 में जब लंपी रोग ने भयंकर रूप लिया था,तब भी उन्होंने राजस्थान की विभिन्न गौशालाओं में करोड़ों रुपए का सहयोग प्रदान कर हजारों गौवंशों की रक्षा की थी।

15 लाख की अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट की थी…
श्री वर्धमान शिक्षण समिति के यशस्वी चेयरमैन श्री सुनील खेतपालिया ने अपनी मातु श्री स्व. श्रीमती पिस्ता कंवर धर्म सहायिका सरलमना सेठ साहब श्री पारसमल जी खेतपालिया की दिव्य प्रेरणा से ₹15 लाख मूल्य की अत्याधुनिक एंबुलेंस
“खेतपालिया जीव संरक्षण वाहिनी”
वन्दे गौ मातरम चैरिटेबल ट्रस्ट को समर्पित की थी।
खेतपालिया का गौ भक्तों से विनम्र अनुरोध..
समाज सेवी गौ भक्त श्री सुनील खेतपालिया ने सभी भामाशाहों व गौ भक्तों से विनम्र अनुरोध न किया है कि
“गौवंशों पर आई इस आपदा की घड़ी में हम सब उदारमना भावों से आगे आएं और इन निरपराध जीवों की रक्षा में तन मन धन से अपना योगदान देकर मानव जीवन को सार्थक करें।”

