दुर्ग (अमर छत्तीसगढ़ ) 3 अक्टूबर।
अकादमी 360° के खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर राज्य व शहर का मान बढ़ाया है।
25 से 30 अक्टूबर 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनडोर स्टेडियम, सूरत, गुजरात में आयोजित 16वीं नेशनल कुडो चैम्पियनशिप, 6वीं कुडो फेडरेशन कप तथा 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो चैम्पियनशिप में अकादमी 360° के 17 खिलाड़ीयो ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और समर्पण का परिचय देते हुए विभिन्न आयु एवं वजन वर्ग में तीनो प्रतियोगिताओं में कुल 27 पदक जीते।
पदक विजेता:
🥇 स्वर्ण पदक
भूपत साहू
अरमान चक्रधारी
नभ्या राजपूत
होशिका साहू
अलंकृत चंद्राकर
🥈 रजत पदक
गुंजन मानिकपुरी
यशवीर भारद्वाज
वैभव देशमुख
🥉 कांस्य पदक
प्रणीत सुराना
आध्यय देशमुख
निधेश चौहान
हेमा बसंत
अक्षत धनकर
इस प्रतियोगिता में वैष्णवी शर्मा, लीसा सिन्हा, रोमाक्षी साहू एवं हर्षवर्धन यादव ने भी भाग लिया।
इन सभी खिलाड़ियों ने न केवल अकादमी 360° बल्कि पूरे दुर्ग और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

विशेष बधाई और आभार हमारे ऊर्जावान कोच राजा कौशल सर, लिलिमा सोनी मैडम और भूपत साहू सर का जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपनी क्षमता साबित की, बल्कि अपने मार्गदर्शन और प्रेरणा से हर खिलाड़ियों को विजेता बनने का आत्मविश्वास दिया।
अकादमी 360° सदैव अपने उद्देश्य “Crafting Dreams & Shaping Futures” पर अग्रसर है — जहां शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम युवा प्रतिभाओं को नए आयाम देता है।


