नक्सल मुठभेड़ : जवानों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, घटनास्थल से हथियार बरामद

नक्सल मुठभेड़ : जवानों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, घटनास्थल से हथियार बरामद

सुकमा(अमर छत्तीसगढ) 16 नवंबर। जिले के तुमालपाड़ जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच रविवार सुबह जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर माड़वी देवा शामिल है।

साथ ही मुठभेड़ में पोड़ियम गंगी (सीएनएम कमांडर) और सोड़ी गंगी (एरिया कमेटी सदस्य) मारे गए हैं। मौके से कई हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। रविवार सुबह जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियों का जवाब दिया। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही।

मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा, सीएनएम कमांडर पोड़ियम गंगी और एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी ढेर हुए हैं। इस दौरान मौके से 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जवानों का क्षेत्र में संघन सर्च अभियान जारी है।

Chhattisgarh