नक्सल संगठन को बड़ा झटका : शीर्ष कैडर के 50 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थे शामिल

नक्सल संगठन को बड़ा झटका : शीर्ष कैडर के 50 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थे शामिल

बस्तर(अमर छत्तीसगढ़) 19 नवंबर। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के खात्मे के बाद बुधवार को नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बस्तर-आंध्र बॉर्डर पर चलाए गए संयुक्त अभियान में आंध्रप्रदेश पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन ने चार दशक से बस्तर में मजबूत पकड़ बनाए बैठे माओवादी नेटवर्क को गहरा झटका दिया है।

गिरफ्तार किए गए माओवादियों में संगठन के शीर्ष स्तर के भी कई बड़े चेहरे शामिल है।

03 SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) : लखमा, मदन्ना और सोढ़ी मनीला
05 DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर)
19 ACM (एरिया कमेटी मेंबर)
23 PM (पार्टी मेंबर)

यह कार्रवाई आंध्रप्रदेश के 5 जिलों में एक साथ की गई, जिससे कई जिलों में फैला माओवादी नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

कार्रवाई में पकड़े गए माओवादियों में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से जुड़े कई माओवादी भी शामिल हैं, जानिए किस जिले से कितने माओवादी गिरफ्तार हुए।

बीजापुर जिला – 28
सुकमा जिला – 21
नारायणपुर जिला – 1

बस्तर में पिछले चार दशकों से जड़े जमाए बैठे माओवादी संगठन अब तेजी से कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। आंध्रप्रदेश पुलिस की एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई में कुल 50 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। यह ऑपरेशन न केवल आंध्र प्रदेश के कई जिलों में चला, बल्कि इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग पर भी पड़ा है।

Chhattisgarh