एक्शन में एसीबी : आरआई के घर में मारा छापा, दस्तावेज जा रहे खंगाले

एक्शन में एसीबी : आरआई के घर में मारा छापा, दस्तावेज जा रहे खंगाले

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एसीबी की टीम ने पटवारी से आरआई प्रमोशन घोटाला मामले में सूरजपुर आरआई के बाजपेयी कैसल स्थित मकान में दबिश दी। अधिकारियों के द्वारा उनसे पूछताछ कर दस्तावेजों का रिकार्ड खंगाला कर महत्पवृर्ण दस्तावेज जब्त किया गया है।

इस मामले में एसीबी डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया- आरआई प्रमोशन घोटाला प्रकरण ब्यूरो के अपराध क्रमांक 64/25, धारा-7 सी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 और 420, 467, 468, 471, 120 बी, 18 नवंबर को पंजीबद्ध किया गया है।

इसी तारतम्य में परीक्षा संचालन समिति के अंतर्गत प्रश्नपत्र मुद्रण और वितरण कार्य में लगे हुए अधिकारी, कर्मचारी को प्रमोशन दिलाने के लिए लायजनिंग में लगे हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के निवास स्थानों परिसरों एसीबी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh