आरंग(अमर छत्तीसगढ) 2 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग में प्रतिबंधित कहुआ की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर कार्यवाही किया गया है।
उड़न दस्ता की टीम ने ग्राम निसदा के पास ट्रैक्टर को पकड़ा है। ट्रैक्टर ग्राम फरफौद निवासी श्रवण धीवर का बताया जा रहा है। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें कि, इससे पूर्व भी वन्य प्राणी के शिकार और अवैध तस्करी पर वन मंडल स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष सामंतराय ने बताया कि वन मंडल रायपुर में वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल के कुशल मार्गदर्शन में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।
वन विभाग की कार्रवाई में आरंग वन परिक्षेत्र के वनरक्षक दिलीप परमार, दौलत साहू, सावन साहू, वन पाल चंदूलाल कसेर, सुरक्षा श्रमिक पूसऊ निषाद, चंद्रशेखर ध्रुव, वाहन चालक मुनीर खान मौजूद रहे।

