सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की जेल में मौत पर बवाल : समाज के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच को लेकर टीआई को सौंपा ज्ञापन

सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की जेल में मौत पर बवाल : समाज के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच को लेकर टीआई को सौंपा ज्ञापन

कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 5 दिसम्बर। सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जिले में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। परिवारजनों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही, महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने और हत्या का आरोप लगाते हुए थाना चारामा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

आपको बता दें कि जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2025 को एक जमीन मामले में गिरफ्तार कर जिला जेल कांकेर में रखा गया था। परिजनों का आरोप है कि 2 दिसंबर को उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। न तो स्थानांतरण की जानकारी दी गई और न ही स्वास्थ्य बिगड़ने या अस्पताल में भर्ती कराए जाने की कोई सूचना परिजनों को दी गई।

Chhattisgarh